महापुरुषों की जयंती मनाने के साथ विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाना होगा : डाॅ एस पी वर्मा

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 अक्टूबर 2023 : सासाराम। यहाँ की शैक्षणिक संस्था संत पाॅल स्कूल के प्रेक्षागृह में विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की एक साथ जयंती सोमवार को मनाई। जयंती समारोह के पूर्व शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात विधिवत रूप से इन दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कीर्तित्व पर व्याख्यान देकर जयंती समारोह मनाई गई।

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ एस पी वर्मा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को समझाना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को इन महापुरुषों की जीवनी से सीख लेनी चाहिए। तभी इनका जयंती मनाना सार्थक होगा। आज दोनों महापुरुषों की जयंती एक साथ दो सत्रों में मनाई गई। प्रथम सत्र में वर्ग एक से सातवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। जबकि द्वितीय सत्र में वर्ग आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल कर जयंती समारोह मनाई गई।










वक्ताओं में अपूर्व, सुहर्ष, अभिषेक, श्रेया, रीतिका, भावना, समृद्धि सावन, अंजलि, अनन्या,आर्या, आदित्य, शौर्या, कामरान, साद आलम, कृतिका गुप्ता, सौम्या झा, यशस्विनी, ॠत्विक वर्मा, अभिनव, प्रद्युम्न ने बारी – बारी से गांधी और शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यालय के सचिव वीणा वर्मा, प्रबंधक रोहित वर्मा ने महापुरुषों की जीवनी से सीख लेने की बातें दुहरायी। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने समवेत स्वर में राष्ट्र गान जन – गण – मन… गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
