आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 दिसम्बर 2022 : दावथ(रोहतास) : धर्मेंद्र चौधरी नगर पंचायत कोआथ से चौथी बार मुख्य पार्षद पद से विजयी हुई।वहीं उप मुख्य पार्षद पद से खुशबू कुमारी विजयी हुई।नवनियुक्त मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी को 2772 मत प्राप्त हुए।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद सिंह को 863 मत से पराजित किया है।दूसरे नम्बर पर रहे सच्चिदानंद सिंह को 1909 मत प्राप्त की।वहीं उप मुख्य पार्षद पद से खुशबू कुमारी विजय हुई। इन्हें 1567 मत प्राप्त हुए उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नुजहत परवीन को 77 मतों से पराजित किया।दुसरे नम्बर पर रही नुजहत परवीन को 1490 मत प्राप्त हुए।सासाराम स्थित मतगणना स्थल पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम बिक्रमगंज उपेंद्र कुमार पाल ने सभी विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।मतगणना स्थल के बाहर सभी विजय प्रत्याशियों के समर्थक ढोल नगाड़े,एवं बैंड बाजा के साथ फूल माला से लैस गंतब्य स्थान को लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network