
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 अप्रैल 2023 : दावथ : दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया। दावथ प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी और जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास पटेल ने बताया कि पटना से करगहर एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का मालियाबाग चौक, स्थानीय पार्टी कार्यालय और सूरज रेस्टोरेंट में पार्टी के वरीय नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से फूल माला,बुके और अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया,।मौके जिला जदयू अध्यक्ष अशोक कुशवाहा,जदयू के प्रदेश नेत्री अरुणा सिंह, मानती मौर्य,युवा अध्यक्ष अभिषेक पटेल,सुरेंद्र ,सिंह,उपेंद्र नारायण सिंह,वीरेंद्र सिंह, संतोष राय,धर्मराज यादव,पूर्व प्रखंड प्रमुख जगनारायण सिंह,अकोढ़ी गोला के जिला पार्षद सदस्य सीमा सिंह,पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, भोला चौबे, मुखिया संजय सिंह, धनजी शर्मा, बीड़ीसी राजेश यादव, मनोज कुशवाहा, गोपाल जी सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता थे।
