आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 अक्टूबर 2023 : नोखा। नोखा व्यापार मंडल और कदवा पैक्स का मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।। मतदाता सूची प्रकाशित होते ही प्रत्याशियों में आक्रोश भड़क गया है। जारी सूची में जिन्दा को मृत तथा मृत को जिन्दा देख चुनाव लड़ रहे अभियार्थी काफी परेशानी में पड़ गए हैं। जिसको लेकर व्यापार मंडल के चुनाव लड़ रहे हरेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, निवास चौधरी ने सहकारिता पदाधिकारी के पास इस तरह का आवदेन देकर अपना आपत्ति दर्ज कराया है।। मतदाता सूची प्रकाशन में आपत्ति देने की तिथि 9/10/23 तक हैं। सहकारिता पदाधिकारी गेंधारी राम ने कहा कि अभी तक आपत्ति के रुप में कुल ग्यारह लोगों का नाम मिला है जिसकी जांच की जा रही है।