आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 जून 2022 : सासाराम : सासाराम स्थित शिव घाट मंदिर के परिसर में भाजपा युवा मोर्चा की एक बैठक आगामी विकाश तीर्थ यात्रा बाइक रैली को लेकर की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने किया और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू साह ने की।

आज की इस बैठक में मुख्य रूप में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी विवेक सिंह जी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित राज सिंह जी,भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी जी जी उपस्थित थे।
आज की इस बैठक में मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी विधानसभा में मोटरसाइकिल रैली निकालने तथा जगह जगह चौपाल लगा कर सरकार के कार्यो को जनता के बीच बताने पर चर्चा हुई।
बैठक में आगामी मोटरसाइकिल रैली की सारी तैयारी पर भी चर्चा किया गया।

इस बैठक में शामिल सभी लोगों का स्वागत सासाराम भाजयुमो के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र से किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रणव प्रभाकर जी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक तिवारी जी,जिला उपाध्यक्ष संतोष जी,जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,ग्रामीण अध्यक्ष उमेश पांडेय,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वीना देवी,महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष शशि बाला जी, राजेश कुमार,नगर, संजय कुमार,प्रकाश चंदा,विकाश साहू,बिकास जयसवाल,उज्ज्वल श्रीवास्तव,सुजीत गोंड,मुन्ना शर्मा,रवि शंकर कुमार इत्यादि भाजपा एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network