
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 दिसम्बर 2022 : जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक 21.12.2022 को समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में जातीय जनगणना संबंधी ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,तथा अन्य उपस्थित थे।
आज जातीय जनगणना से संबंधित जिला स्तर पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, एवम सभी मास्टर ट्रेनरों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई

प्रथम चरण के जातीय जनगणना में मकानों का सूचीकरण,नंबरीकरण, तथा नजरी नक्शा तैयार किए जाने पर बल देने हेतु कहा गया है। यह कार्य सभी प्रखंडों में 07 जनवरी 2023 से 22 जनवरी 2023 के बीच किया जाना है।
द्वितीय चरण के जातीय जनगणना में परिवारों की वास्तविक गणना की जाएगी। इस कार्य हेतु मोबाइल एप एवम पोर्टल के माध्यम से डाटा का एंट्री किया जाना है।
