विद्यार्थियों पर टीचर अपना दिमाग न थोपे बल्कि उसे खुद दिमाग़ लगाने दें: अभयानंद

एसोसिएशन ने दो सौ शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया

एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 अक्टूबर 2022 : सासाराम। प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन रोहतास इकाई द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह शनिवार को यहाँ की शैक्षणिक संस्था संत पाॅल स्कूल के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समाइल अहमद, मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी अभयानन्द, राष्ट्रीय सचिव व शिक्षाविद डाॅ एस पी वर्मा, रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद एवं अरवल के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    तत्पश्चात राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डाॅ एस पी वर्मा ने कहा कि लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था दिनानुदिन प्रगति करता गया। जिसका सारा श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समाइल अहमद जी को जाता है। इनमें हीरे चुनने की क्षमता है। यही कारण है कि इन्होंने काफी कम समय में हीरे को चुनकर एक बहुत बड़ा एसोसिएशन खड़ा कर दिया। जहाँ किसी से भी एक रूपया भी नहीं लिया जाता है।यह संस्था इतनी बड़ी हो गई है कि इसमें सदस्यों एवं संसाधन की कोई कमी नहीं है। एसोसिएशन के माध्यम से हमलोग शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे। साथ ही क्वालिटी एजूकेशन के मानकों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समाइल अहमद ने कहा कि 2011 में जब संगठन की बुनियाद रखी गई थी तब मन में शंका बनी रहती थी कि संस्था आगे चलेगा या नहीं ? हमने लगातार संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया। सरकार से आर - पार की लड़ाई कर सभी प्राइवेट स्कूल्स को संचालित कराने के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री पी के शाही से आश्वस्त कराया। आज 2 लाख से अधिक सदस्य इस एसोसिएशन से जुड़ गये हैं। सिर्फ बिहार में 25 हजार स्कूल जूड़ गये हैं। सुपर थर्टी को संचालित करने वाले गरीब बच्चों के मसीहा अभयानंद जी से निवेदन है कि रोहतास जिले के गरीब बच्चों को भी सुपर थर्टी से जोड़ें। 

     मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने उपस्थित सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि काफी कम समय में आयोजित कार्यक्रम में स्वतः उत्साहित होकर जितनी आप सभी की भागीदारी दिखती है वह मुझे उत्साहित करता है। बीएड और एमएड कर लेना ही अच्छे शिक्षक का द्योतक नहीं है। एक शिक्षक में कौशल विकास की क्षमता होनी चाहिए जो अपने विद्यार्थियों में लागू कर उसे अच्छा बना सके। जब बच्चा अपना दिमाग लगाना सीखेगा तो बच्चे का स्कील डेवलप होगा। बच्चों पर टीचर अपना दिमाग न थोपें।  कार्यक्रम के अंत में जिले के 29 प्रखंडों से आये शिक्षकों को मुख्य अतिथि अभयानंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समाइल अहमद एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डाॅ एस पी वर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने किया।

इस कार्यक्रम में रोहतास जिला के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा , सुभाष कुमार कुशवाहा , संग्राम कान्त , समरेन्द्र कुमार , अनिल कुमार , सुनील कुमार , कुमार विकास प्रकाश , धनेन्द्र कुमार , सुनील कुमार , संजय त्रिपाठी, अकोढ़ीगोला प्रखंड के संरक्षक अशोक पाल , संरक्षक इंद्र चन्द्र गुप्ता ,प्रखंड अध्यक्ष बिनायक सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , प्रखंड सचिव डॉ आशुतोष कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष राजेश कुमार , प्रखंड महामंत्री अमरेन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री बबलू कुमार , प्रखंड महामंत्री सहेंद्र प्रसाद , दवाथ प्रखंड के संरक्षक विकास कुमार , संरक्षक अविषेक कुमार विकास , प्रखंड अध्यक्ष गुलाब कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष कुमार संतोष चौधरी , प्रखंड सचिव बिनय कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव शाहदाब आलम खान , प्रखंड कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री अभिषेक राज , प्रखंड महामंत्री अम्प्रित कुमार , प्रखंड महामंत्री गौतम कुमार , प्रखंड महासचिव मदन चौधरी , प्रखंड महासचिव मनोज कुमार , प्रखंड महासचिव मृत्युजय सिंह , जन संपर्क पदाधिकारी सोनू कुमार , डेहरी प्रखंड के मुख्य संरक्षक जग नारायण पाण्डेय , संरक्षक डॉ रितेश , संरक्षक डॉ रवि प्रकाश , प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द भारती , प्रखंड उपाध्यक्ष दीप नारायण पाण्डेय , प्रखंड महासचिव सुनील कुमार सिंह , प्रखंड महासचिव सुरेश कुमार , प्रखंड महासचिव राजेंद्र प्रसाद , प्रखंड सचिव प्रशांत कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद , प्रखंड संयुक्त सचिव अनुज कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव संजू कुमारी , प्रखंड संयुक्त सचिव सुनील पाण्डेय , प्रखंड महामंत्री आनंद सिंह , प्रखंड महामंत्री नितेश कुमार , प्रखंड महामंत्री राकेश कुमार शर्मा , प्रखंड महामंत्री रमेश कुमार सिंह , प्रखंड संयोजक करुना निधि कुमार , जन संपर्क पदाधिकारी बिनय कुमार पाण्डेय, दिनारा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ सिंह , प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , प्रखंड सचिव राजीव रंजन सिंह , प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार, करह्गर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल , प्रखंड उपाध्यक्ष रामजी सिंह , प्रखंड सचिव निर्मल कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार , जन संपर्क पदाधिकारी बबलू , प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री शेषनाथ सिंह , प्रखंड महामंत्री विकास कुमार , प्रखंड महामंत्री विनय कुमार सिंह , काराकाट प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष आदित्य राज , प्रखंड सचिव अविनाश कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष धनञ्जय कुमार , प्रखंड महामंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड संयोजक रामबाबू सिंह, कोचस प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार , प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र कुमार शर्मा , प्रखंड कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री कमलेश कुमार चौबे, नासरीगंज प्रखंड के संरक्षक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता , संरक्षक श्री भगवान सिंह , संरक्षक अजय सिंह , प्रखंड अध्यक्ष कपिल मुनि प्रसाद , प्रखंड उपाध्यक्ष सैयद अबरार आलम , प्रखंड सचिव सत्यनारायण प्रसाद सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष निलेश कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव लक्षमण सिंह , प्रखंड संयोजक अनिल कुमार , प्रखंड महामंत्री बिनोद कुमार , प्रखंड महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, नोखा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद , प्रखंड उपाध्यक्ष रामयश प्रसाद गुप्ता , प्रखंड सचिव राहुल रंजन , प्रखंड संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव शशि प्रकाश , प्रखंड संयुक्त सचिव श्रीनाथ राम , प्रखंड कोषाध्यक्ष कृष्णा मोहन सिंह , प्रखंड संयोजक सुनील कुमार पटेल , प्रखंड महामंत्री अरुण कुमार , प्रखंड महामंत्री गोपाल सिंह , प्रखंड महामंत्री कमलेन्द्र कुमार , प्रखंड महामंत्री कमलेश कुमार, नौहट्टा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, राजपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी प्रखंड उपाध्यक्ष बिपिन कुमार , प्रखंड सचिव प्रदीप कुमार सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार तिवारी , जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद जमील अंसारी , प्रखंड महामंत्री संजय कुमार पाल, रोहतास प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सासाराम प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण पटेल , प्रखंड सचिव धनञ्जय सिंह , सुर्यपुरा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शिवयश पाल , प्रखंड सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network