आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 नवम्बर 2022 : नोखा। स्थानीय बस स्टैंड के समीप अम्बिका सिंह कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में नोखा प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक रामजी दुबे पर्यवेक्षक के देखरेख में सम्पन्न हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नोखा प्रखंड पेंशनर समाज के अध्यक्ष पद पर श्री शिव शंकर सिंह, सचिव श्री श्यामबिहारी सिंह, उपसभापति शिवमंदिर राय, लुकमान अंसारी, संयुक्त सचिव विष्णुदेव प्रसाद, मोहम्मद इसलाम अंसारी, कोषाध्यक्ष काशी साह, का चयन किया गया। कार्यकारणी सदस्य में सत्येन्द्र तिवारी, राजाराम पटेल,नन्दू प्रसाद, रामावधेश सिंह, विंध्याचल पाण्डेय, इन्द्रदेव सिंह को चुना गया। संगठन की बैठक में नया साल में गरीबों को कम्बल वितरण सह प्रीतिभोज के आयोजन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड के कई पेंशनर समाज के लोग उपस्थित थे।
