आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 दिसम्बर 2022 : दावथ (रोहतास) : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी की 98 वी जयंती पर दाव थ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी को देश की महान विभूति बताते हुए कहा कि उनकी सोच ने भारत को एक नई दिशा दी है।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद बिहारी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को यह देश कभी नहीं भूल सकता है।उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, गुड्डू सर, भरत प्रसाद, सुनील गुप्ता ,अनिल स्वर्णकार ,योगी सिंह, भूटी सिंह, उमेश गुप्ता,जितेंद्र सिंह ,ननक ठाकुर, सलाउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network