
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 जुलाई 2023 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र मे बिहार झारखंड को जोड़ने वाली पंडुका पुल का निरीक्षण डीडीसी शेखर आनंद ने की। इस दौरान पुल मे बन रहे पाया का निरीक्षण किया। सड़क से कनेक्टिविटी के लिए भूअर्जन करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही। भूमि अधिग्रहण करने रैयत को मुआवजा की राशि देने को जानकारी दी। इस दौरान पहाड़ी के नीचे बन रहे डब्ल्यूपीओ का भी निरीक्षण किया। डीडीसी ने बताया कि भूअर्जन के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है।
