नोखा। थाना क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर भलुआहीं मोड़ के समीप टेम्पू व मारुति के बीच जोरदार टक्कर के चलते टेम्पू में सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल दिलीप कुमार राम जलवईयाँ का निवासी बताया जाता है।जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद टेम्पू में सवार घायल को लोगों की मदद से नोखा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उनका उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्रा ने बताया कि पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।