
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 जनवरी 2023 : नोखा। जनवरी से शुरू कड़ाके की ठंड के बीच रविवार की दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकलने पर लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि पछुआ हवा के कारण धूप के बीच भी कनकनी कायम रही। रविवार को न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि रही। शनिवार को 14.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दिन में पछुआ हवा लगभग बारह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। वैसे शुक्रवार की देर रात से शनिवार की सुबह तक हवा की रफ्तार काफी तेज रही। जिससे शनिवार की रात सबसे अधिक ठंडक भरी रात रही। लोगों ने बताया कि शनिवार की देर रात में कड़ाके की ठंड से घर में सोये लोगों को भी कंपकंपी ला दिया। हालांकि रविवार की सुबह के बाद हवा में कमी आती गई और कोहरा भी कम होने लगा।

दोपहर होने तक आकाश साफ होते ही धूप निकली। लेकिन कनकनी के कारण धूप में ताप कम रहा। इसके बाद भी लोग धूप का आनंद उठाया।मौसम विभाग के अनुसार अभी दो तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। हवा चलने पर कनकनी बढ़ेगी। अन्यथा कोहरा से पूरा इलाका ढ़ंका रहेगा। कोहरे को लेकर मौसम विभाग पूर्व में ही यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

कई दिनों बाद रविवार की दोपहर जैसे ही धूप निकली की कामकाजी लोगों सहित घरों में दुबके लोग बाहर निकल कर धूप का आनंद उठाया। हालांकि पछुआ हवा में कनकनी के कारण खुले जगहों को छोड़ लोग हवा से बचते धूप सेंकते रहे। लेकिन मात्रा घंटे आधे घंटे में सूर्य का ताप कम होने से लोगों को फिर से ठंड ने जकड़ लिया।
