आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 नवम्बर 2022 : दावथ (रोहतास) : शनिवार को दावथ थाना परिसर में अंचलाधिकारी नवल कांत थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी नवल कांत ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित कुल 6 मामलों का आवेदन आज प्राप्त हुआ। सभी आवेदन को पूर्ण रूप से जांच करने के उपरांत दोनों पक्षों की आम सहमति से सभी 6 मामलों का निष्पादन किया गया।