आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 सितम्बर 2022 : डेहरी ऑन सोन । बामन द्वादशी के अवसर पर बुधवार को डेहरी गांधीनगर त्रिदंडी देव सत्संग आश्रम सेवा ट्रस्ट में बामन भगवान का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सेवा ट्रस्ट आश्रम के अध्यक्ष सह महंत जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के तत्वाधान एवं अध्यक्षता में जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर के 12:00 बजे आश्रम में स्थित ठाकुर जी के मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार बामन भगवान का जन्म करवाया गया। संकीर्तन एवं भक्तों के जय कार के साथ भगवान का जन्म हुआ। तत्पश्चात आश्रम के महंत जगतगुरु रंगनाथाचार्य जी महाराज द्वारा भक्तों को वामन अवतार की कथा सुनाया गया। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने बताया कि भगवान वामन देव जी का अवतार राक्षसों के हाथ में गए हुए देवताओं की राज तथा स्वर्ग एवं सत्ता पर धर्म एवं देवताओं की स्थापना हेतु हुआ था। वामन देव ने दान की असीम अनुकंपा को इस अवतार में उजागर किया है। वामन देव के जन्मोत्सव के अवसर पर कीर्तन भजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में दूरदराज से आए भक्तगण भी उपस्थित रहे। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। आपको बताते चलें कि सत्संग आश्रम के इस कार्यक्रम में झारखंड, गया, औरंगाबाद, रोहतास एवं बिहार तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जिले से भी भक्तगण बड़ी संख्या में आते हैं। मौके पर सेवा भाव के लिए आश्रम के पुजारी रामदयाल पांडे, सत्येंद्र पांडे, विश्वनाथ मिश्रा, दीपक पांडे, नाथ दास, अरुण दास, लोमस तिवारी एवं भक्तगण में संजीव तिवारी, बीना देवी, रानी देवी ,रीना देवी, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, ममता देवी के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network