तिलौथू ( रोहतास ) पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। एनडीए कार्यकर्ताओं समेत कई पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि गरीब , वंचित तथा शोषितों के उत्थान में पासवान जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौसमी वैज्ञानिक के नाम से जाने पहचाने जाने वाले महान आत्मा के चले जाने से देश को अपुर्णीय क्षती हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहायता प्रदान करे। शोक व्यक्त करने वाले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार , शशिभूषण प्रसाद , तिलौथू महामंत्री विशाल कुमार , समाजसेवी बलिराम प्रसाद यादव , देवकुमार मिश्रा , जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण राम , डॉ बैजनाथ सिंह बटोही समेत कई लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network