आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 अक्टूबर 2023 : डेहरी ऑन सोन : रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड कार्यालय के पीछे मनरेगा कार्यालय के मैदान में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की। जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत रोहतास डीएम नवीन कुमार एवं एसपी विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। वहीं बड़ी संख्या में आम-जन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड के पाँच पंचायत के जनप्रतिनिधियों और आम-जनों के साथ सीधा संवाद किया गया। जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित आम लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आम -जनों और जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। वही रोहतास डीएम नवीन कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले के सभी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है। ताकि सरकार द्वारा आम जनों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में जो भी समस्याएं या अधिकारियों और कर्मियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। उसी के समाधान के लिए सभी विभाग के अधिकारियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम रखा गया है ताकि आम-जन की सारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।