आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 अक्टूबर 2022 : डेहरी : जिला पदाधिकारी, रोहतास धर्मेंद्र कुमार तथा पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा आगामी त्यौहारों विशेषकर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा , सुगमता एवं सहजता हेतु , आवश्यक तैयारियों को लेकर डेहरी ऑन सोन में छठ घाटों का क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डिहरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी,भी उपस्थित थे।
छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए । तथा आस्था के महापर्व में सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तम प्रशासनिक व्यवस्था पर बल दिए जाने हेतु निर्देश दिए गए।