आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 जून 2022 : डिहरी : जाति तोड़ो और जमायत बनाओ। लोजपा-(रामविलास) जमायत की पार्टी है। यहां कोई नेता और कार्यकर्ता नही है सभी लोजपा-(रामविलास) परिवार के सदस्य है। हमारे नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लोजपा-(रामविलास) परिवार के सर्वोपरि मुखिया है। यह बात आज डिहरी अनसोन के गीतांजलि हॉल के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, लोजपा-(रा.) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि पार्टी के एक-एक साथी हीरा-जवाहरात से भी कीमती और महत्वपूर्ण है। हम सबों को अपने नेता चिराग पासवान के ‘बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट’ के विजन डाक्यूमेंट को गांव-गांव तक पहुँचाना है।

आगे इन नेताओं ने कहा कि 17 वर्षो के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार जिस ढंग से बदहाल-फटेहाल और कंगाल हुआ है। विधि- व्यवस्था ध्वस्त हुआ है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। जंगल-राज जैसा माहौल बन गया है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है इन सभी बातों को जन-जन तक पहुँचाने का काम हमको और आप को करना है। पार्टी ने मिशन 2024-2025 पर काम शुरू किया है हम सबों को बुथ स्तर तक कि कमिटी बना कर अपने मिशन को पूरा करना है और 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है।

सम्मेलन की अध्य्क्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया,संचालन जग नारायण साह ने किया।
सम्मेलन को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय पासवान,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अखिलेश शर्मा, जिला महासचिव हरेराम भोजपुरिया,युवा के जिलाध्यक्ष बन्टी सिंह,राजाराम पासवान, सरवन कुमार पासवान, छोटे लाल पासवान,वरिष्ठ नेता राम इकबाल पासवान,सुदामा पासवान,कचहरी पासवान,विपिन पासवान ने भी सम्बोधित किया।

  इस आशय की जानकारी युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने दी।
https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network