आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 अक्टूबर 2022 : चौथम थाना परिसर में लगने वाले साप्ताहिक जनता दरबार में शनिवार को तीन मामले का निष्पादन मौके पर अधिकारियों के बीच कर दिया गया। चौथम सीओ भरत भूषण ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित एक मामला खड़ेता तथा दूसरा पिपरा केशव नगर जबकि तीसरा नीरपुर का मामला आया था जिसमें सभी विवादों के आपसी रजामंदी से मौके पर निपटारा कर दिया गया। वही जनता दरबार में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अलावा वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार अंचल लेखापाल आदि मौजूद थे।