आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 नवंबर 2023 : नोखा। प्रखंड की धर्मपुरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन पर बुधवार को जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीडीओ अतुल कुमार गुप्ता, सीओ सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि पंचायत के लोगों को पिछले 20 सालों के दौरान पंचायत में कराई गई उपलब्धियां से रूबरू कराया जाएगा।इसके तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने विभाग के उपलब्धियां से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पिछले 20 सालों की उपलब्धियां से आम जनों को रूबरू कराने के मकसद से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से अधिकारी और जनता के बीच सीधा संवाद बनता है। जिससे विकास के एक नए आयाम बनते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की ओर से जनकल्याण की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें जीवन से लेकर मृत्यु तक की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आम लोगों का आह्वान करते हुए कहा गया कि वह सीधे तौर पर प्रशासन से जुड़े ताकि प्रशासन के लोगों को भी जनता की समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिल सके।

इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे पंचायत के लोगों ने अपनी कई समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी।जिसके बाद यथासंभव निदान का बात कहा गया। इस मौके पर सीओ सुमन कुमार, बिपीआरओ सुनिल कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार , सीडीपीओ आभा कुमारी, राजस्व अधिकारी आराधना कुमारी, शमीम,सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network