आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 जनवरी 2023 : डेहरी ऑन सोन । जन कल्याण मोर्चा सह शूरवीर कुंवर सिंह शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में अग्रसेन भवन पाली रोड में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। संस्था के द्वारा विगत दो दशकों से स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य शहीदों की स्मृति में गरीब गुरबो को कड़कड़ाती ठिठुरते बर्फीली सदियों से बचाने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। इसके तहत रात्रि में ठंड से सिकुड़ते हुए गरीबों को विभिन्न रेलवे स्टेशन पर जैसे डिहरी सासाराम पीरों आरा एवं अन्य जगह पर जा कर संस्था के द्वारा यह कार्य सम्मिलित रूप से किया जाता है।

आज के कंबल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के सम्मानित माननीय सांसद सुशील कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया। समारोह की अध्यक्षता जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया।
सर्वप्रथम माननीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया इसके बाद अजय कुमार सिंह ने अंग वस्त्र एवं माला माननीय सांसद महोदय को सम्मानित किए। संस्था के द्वारा मंचासीन सभी सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मालाओं से सम्मानित किया गया। एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता स्वर्गीय हीराबेन का श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन धारण सब के द्वारा किया गया।

माननीय सांसद महोदय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मानवता एवं समाज की सेवा की कोई सीमा नहीं होती है। उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा नकारात्मकता को नकारते हुए कहा कि एक सच्चे समाज का निर्माण हेतु सकारात्मकता को स्वीकार करना चाहिए। वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का निर्माण करना सर्वोपरि कार्यक्रमों में एक है। मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा की गरीबों का भी जीने का हक है उन्हें ठंड से मरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने माननीय नरेंद्र मोदी की मां स्वर्गीय हीराबेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा धन्य है ऐसी मां जो नरेंद्र मोदी जैसे बेटे को जन्म दिया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के उप सचिव मोहम्मद नियाज ने किया।

इसके अतिरिक्त आने वक्ताओं में पूर्व विधायक सतनारायण यादव अजय यादव संजय सिंह बाला गिरधारी पासवान श्रीकांत तिवारी समीर दुबे प्रकाश गोस्वामी वीरेंद्र सिंह केदारनाथ सिंह संजय गुप्ता आनंद पांडे ने अपने वक्तव्य को रखा।
इस मौके पर मुन्ना कसेरा अश्वनी सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह कुंवर सिंह मोहम्मद नियाज जितेंद्र कुमार सिंह छठु यादव अवधेश अहिर प्रभात कुमार राघवेंद्र कुमार सिंह मनोज उपाध्याय यस उपाध्याय अक्षय सिंह अनिल सिंह कृष्णा सिंह अनिल मिश्रा गुड्डू सिंह रितेश गुप्ता ज्योति कुमारी पप्पू सिंह अमन चौहान आशीष यादव आदित्य प्रकाश यादव रोशन राज एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network