आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 अक्टूबर 2023 : भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र जी की 100वीं जयंती को बिहार बीजेपी जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। 5 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में जन्मशताब्दी वर्षगांठ समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी शिरकत करेंगे। पूरे प्रदेश में एक महीने तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन तमाम कार्यक्रमों की शुरुआत बापू सभागार से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी करेंगे।

रोहतास जिला के सासाराम सर्किट हाउस में इन सभी बातों की जानकारी देते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता चाहे वह जनसंघ काल से हों या फिर अभी वर्तमान परिदृश्य में काम कर रहे हों, सभी कैलाशपति मिश्रा जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। श्रद्धांजलि देना चाहते हैं कि जिस कैलाशपति मिश्रा जी ने तप त्याग, तपस्या से भारतीय जनता पार्टी को खड़ा किया है, उनके नक्शे कदम पर चलना है। इसलिए विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व के प्रदेश पदाधिकारी, जितने भी मंच मोर्चा है उनके पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, सभी जिला के कमेटी के पदाधिकारी, जिला के सभी मंच-मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष, मंडल के महामंत्री, सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पटना जाएंगे।

श्री मनोज शर्मा ने कहा कि कैलाशपति मिश्रा जी का जन्म बक्सर में हुआ था। लेकिन, बालकाल में ही वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गए थे। 1942 में उनकी गिरफ्तारी हुई। 1944 में उन्होंने आरएसएस जॉइन किया। बिहार में 1957 में जब पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी तो, ध्यान होगा उस समय पहली बार गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री महामाया बाबू मुख्यमंत्री बने थे, उस सम्मिलित सरकार में जनसंघ भी शामिल थी। और 1959 में वह जनसंघ के संगठन महासचिव बने। उसके बाद के काल में जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर सभी दलों का विलय होकर एक जनता पार्टी का गठन होना था, जनसंघ जनता पार्टी में जब विलय हो गई। 1977 में जब कर्पूरी ठाकुर की सरकार बनी तो कैलाशपति मिश्रा जी वित्त मंत्री बने। 1980 में जब जनता पार्टी का विखंडन हुआ। तब भारतीय जनता पार्टी अस्तित्व में आई। तब कैलाशपति मिश्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने। उसके बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी को और उसके निशान कमल को घर-घर तक पहुंचने में तप, त्याग, तपस्या के भाव से पार्टी की सेवा में लगे रहे।

श्री शर्मा ने कहा कि 1996 में भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन की राजनीति में जाना पड़ा और समता पार्टी से भाजपा का गठबंधन हुआ। हालांकि कैलाशपति मिश्र जी इसके पक्ष में नहीं थे। वह भाजपा को गठबंधन की राजनीति में जाने नहीं देना चाहते थे लेकिन, उनका एक संकल्प था कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण सरकार बने। आज उनके जयंती पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, बिहार के हर एक मंडलों, हर एक जिलों से बापू सभागार में पहुंचेंगे और जेपी नड्डा जी के सामने यह संकल्प लेंगे हम कैलाशपति मिश्र के सपनों को साकार करने के लिए बिहार में भाजपा की सरकार बनाएंगे। बिहार में कमल निशान की सरकार बनाएंगे और भाजपा का मुख्यमंत्री बनाएंगे। यह संकल्प पूरे बिहार से आने वाले हमारे सभी कार्यकर्ता लेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कैलाशपति मिश्रा जी की जी का सबसे ज्यादा जो वाक्य हमें प्रेरित करती है वह यह है कि संघ के संस्कारों से जो कार्यकर्ता कार्यकर्ता हो उसे असफलता भी डिगा नहीं सकती है, वह असफलता में भी अपने मन को खिन्न नहीं होने देता है। इसी संघ के संस्कारों से प्रेरित होकर कैलाशपति मिश्रा जी चाहते थे राष्ट्र का निर्माण करना, समाज का निर्माण करना, राज्य का निर्माण करना, एक व्यक्ति और एक कार्यकर्ता का निर्माण करना। इसी भाव से सभी कार्यकर्ता 5 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में एकत्रित होंगे और अपने संकल्प को दोहराएंगे।

इस संवाददाता सम्मेलन में रोहतास जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सुशील चंद्रवंशी जी , महामंत्री द्वय विजय सिंह जी, अशोक साह जी, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह जी,मंगलानंद पाठक,अरुण पांडेय जी, जिला मीडिया प्रभारी ई०पुलकित सिंह जी , प्रवक्ता संजय कश्यप, प्रकाश गोस्वामी, नंद जी गुप्ता, गुप्तेश्वर गुप्ता, सत्यनारायण पासवान , नगर अध्यक्ष संदीप सोनी,डॉ.शिवनाथ चौधरी, संतोष कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network