आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2022 : सासाराम। देश-विदेश के प्रतिष्ठित टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति में सासाराम शहर के गोपालगंज मोहल्ला निवासी सक्षम पराशर का चयन हुआ है। पराशर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिखाई देंगे। इस कार्यकर्म का प्रसारण सोनी टीवी पर शुक्रवार 21 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे होगा। इस दौरान पराशर अपने साथ-साथ शहर का भी नाम रौशन करेंगे। उनके चयन होने पर उनके घरवालों समेत पूरे शहरवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पराशर के पिता राजीव रंजन कुमार सिन्हा समेत पूरे जिले के लोग इस कार्यकर्म का बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं। पराशर की प्रारंभिक शिक्षा संत पॉल स्कूल सासाराम से हुई है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। फिलहाल पराशर पुणे में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network