
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 अप्रैल 2023 : नोखा। प्रखण्ड क्षेत्र के कुरी पंचायत के मुखिया दीनानाथ राय को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। वहीं जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दीनानाथ राय ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और जिलाध्यक्ष सुशील कुमार को धन्यवाद ज्ञापन किया है। वही दूसरी तरफ सुनीता गुप्ता संध्या श्रीवास्तव को जिला मंत्री के पद पर मनोनयन किया गया है। बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह, आदि उपस्थित रहे।
