आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 जुलाई 2022 : कोचस (रोहतास) : बलथरी पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय बलथरी के परिसर में बने मतदान केंद्रो पर शांतिपूर्ण ढंग से पूरे चाक चौबंद सुरक्षा वयवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सुबह में खेती गृहस्ति से जुड़े किसान बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर उमड़े। मतदाताओं की भीड़ धूप तेज होते ही कम होने लगी। दोपहर तक 50 प्रतिशत से तक मतदान किया जा चुका था।दोपहर से धीरे धीरे एक दो की संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने उक्त मतदान केंद्र पर 4 बजे तक आते रहे लेकिन मतदान के अंतिम क्षणों में छूटे हुए मतदाताओं की भीड़ एक बार पुनः उमड़ी।बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उक्त चुनाव को ले बनाये गये उक्त 3 बूथों पर 72 प्रतिशत मतदान पड़ा। मतदान को ले पैक्स गोदाम पर बने बूथों को भव्य रूप से सजाया गया था। जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे। मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल बूथों पर तैनात थी। चुनाव कर्मी एक दिन पूर्व ही मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे।मतदान केंद्र पर सभी प्रत्यशियों ने भी अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बीडीओ ने बताया कि उक्त चुनाव को ले मतगणना 5 बजे से शुरू होगी और कुछ ही घण्टो में परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। बताते चलें कि उक्त चुनाव को ले चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।

https://youtu.be/P_MU5gk5YkA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network