आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 सितम्बर 2022 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर शनिवार को पोषण परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें पोषण, अनीमिया, स्वच्छता सम्बंधित जानकारी दी गई। वहीं सेविकाओं को भ्रमण के दौरान लोगों को पोषण सम्बंधित प्रेरित किया गया। परमर्श केंद्र का उदघाटन प्रभारी सीडीपीओ ने दीप जला कर किया। जिसमें उन्होंने पोषण से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आइसीडीएस का मुख्य उद्देश्य देश से कुपोषण को दूर करना है। कुपोषण को दूर करने का सारे उपाय हमारे पास मौजूद ख़ाद्य पदार्थो में आसानी से उपलब्ध होने वाले बस्तुओं में शामिल है। बस उसमें जागरूकता लाने की जरूरत है। सीडीपीओ ने कहा कि सही पोषण से ही देश रौशन होगा। एनीमिया दर को कम करना व बच्चों में नाटापन की समस्या को दूर करना है। किशोरी से ले कर गर्भवती होने तक, बच्चे को जन्म से ले कर पुन: किशोरी बनने तक देख भाल करना ही पोषण है। वही सेविका अंजलि कुमारी ने पोषण अभियान के बिसारी जन…, बेटा.. बेटी… मईया ला चलल योजना बा गीत गा कर लोगों को जागरूक किया। मौके पर कार्यपालक सहायक,महिला पर्यवेक्षिका, समेत आंगनवाड़ी सेविका मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network