आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 जुलाई 2022 : नोखा। प्रखंड प्रशासन द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर नव पदस्थापित व निर्वतमान बीडीओ के सम्मान में अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुखिया, पैक्स,समाजसेवी और जनवितरण दुकानदारों द्वारा निर्वतमान बीडीओ रामजी पासवान को माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थापित बीडीओ देवेन्द्र कुमार पासवान का भी अभिनंदन किया गया। निर्वतमान बीडीओ रामजी पासवान ने कहा कि कर्मियों के सहयोग से ही प्रखंड में वे विकास कार्य को गति देने में सफल हुए। कहा कि जनप्रतिनिधियों,कर्मियों, समाजसेवियों के साथ उनका आत्मिक संबंध बन गया था। दूसरे जगह जाकर भी वे इस संबंध को बनाये रखने का प्रयास करेंगे। नव पदस्थापित बीडीओ देवेन्द्र कुमार पासवान ने कहा कि सबों के सहयोग से ही प्रखंड का विकास संभव है। प्रखंड के चल रहे विकास की गति को अपने अनुभवों के आधार पर और तेज करने की बात उन्होंने कही। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह हथिनी मुखिया दयानन्द सिंह ने कहा कि निर्वतमान बीडीओ रामजी पासवान का व्यक्तित्व काफी प्रेरणा दायक है। उनके कार्यकाल में प्रखंड का विकास काफी हुआ है। इस अवसर पर ईओ अमित कुमार, सीओ सुमन कुमार, बीईओ सतेंद्र नारायण सिंह, बीपीआरओ अमर पासवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी आराधना कुमारी, मुखिया चितरंजन तिवारी, दीनानाथ सिंह, कमलेश पटेल, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network