
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 मार्च 2023 : डेहरी ऑन सोन । जनता दल(यूनाईटेड) के मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) रोहतास से अजय कुशवाहा को दुबारा जिला अध्यक्ष मनोनीत करने पर हम लोगों के सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर लोकसभा के सांसद माननीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि आप लोगों ने जिस प्रकार दोबारा जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा जी को मनोनीत किया है उस विश्वास को कायम रखते हुए जनता दल (यूनाइटेड) रोहतास के कार्यकर्ता पूरे बिहार में सबसे मजबूत संगठन रोहतास जिला का रहेगा। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ अशोक कुशवाहा, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक बशिष्ठ सिंह, प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी, बबन कुशवाहा, प्रमिला सिंह, सविता नटराज, नेहा नटराज, बद्री भगत, अशोक पटेल,उषा पटेल, सिंकंजय सिंह, विनोद कुशवाहा, असलम अंसारी, राजेश सोनकर,अलख निरंजन, धनंजय पटेल, संतु बिंद, डॉ अमरेंद्र कुशवाहा, डब्ल्यू कुशवाहा,झुना सिंह इत्यादि कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।
