
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 जून 2022 : मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल का अंत हो चुका है। नए मुख्यमंत्री के लिए एकनाथ शिंदे के नाम के ऐलान के बाद अब उन्होंने राजभवन में सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एकनाथ शिंदे को पद और गोपनीयता की शपथ दिखाई। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह रही है कि अब तक बताया जा रहा था कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस सरकार में किसी पद पर नहीं रहेंगे, वो मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे, लेकिन उन्होंने उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली, जिसके बाद अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे।
