बिहार उपचुनाव 2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को साफ कर दिया कि वे विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी यादव के उम्मीदवारों का प्रचार करने नहीं जाएगे।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने मोकामा और गोपालगंज नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने गुरुवार साफ कर दिया कि वे विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी यादव के उम्मीदवारों का प्रचार करने नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने मोकामा के साथ-साथ गोपालगंज में हो रहे उप चुनाव में प्रचार में जाने से साफ-साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि गोपालगंज और मोकामा, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आरजेडी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होना है। गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव का प्रचार एक नवंबर को समाप्त हो रहा है। तीन नंवबर को दोनों जगह वोट डाले जाएंगे। अब तक कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोकाम में प्रचार करने जाएंगे, लेकिन गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए जो उन्होंने कहा उससे अब संभावना कम ही है कि वो प्रचार करेंगे।

‘हमें जख्म है… पार्टी के सब लोग वहां गए हैं’

गर्दनीबाग ठाकुराबाड़ी में पूजा करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूछा गया कि क्या आप चुनाव प्रचार में जाएंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आप लोग जानते ही हैं कि हमें जख्म है। अभी ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन हमारी पार्टी का सब लोग वहां गए हुए हैं।

नीतीश कुमार ने बुधवार को दिखाया था जख्म

लगभग 11 दिन बाद नीतीश कुमार बुधवार को मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने अपना कुर्ता उठाकर दिखाया था कि उनके पेट में चोट लगी है। नीतीश कुमार के पेट पर पट्टियां लगी हुई थी। दरअसल, नीतीश कुमार बुधवार को पटना छठ घाटों की जायजा लेने निकले थे। अपनी चोट के बारे में पत्रकारों को बताया और कहा कि पेट मे चोट के कारण वे गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि आगे की सीट पर बैठने पर उन्हें सीट बेल्ट लगाने में दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network