आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 जुलाई 2022 : लखीसराय : लखीसराय जिला अंतर्गत स्थित अशोक धाम मंदिर के परिसर में सावन माह के पहले दिन भक्तों की उमरी भीड़ के हर हर महादेव के जयकारा से गुंजयमान होता रहा। लखीसराय स्टेशन से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित भोलेनाथ का अशोकधाम मंदिर काफी प्रतापी माना जाता है। यहां श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना बाबा भोलेनाथ पूर्ण करते हैं । अशोक धाम मंदिर में भक्तों का उत्साह प्रदान चढा था। भक्तों ने उत्साह पूर्वक बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया । सबसे पहले मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना आरती की गई। इसके बाद पट खुलते ही भक्तों की भीड़ कतार में लगकर पूजा अर्चना करती रही।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं लखीसराय जिला के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवायी।
मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष ठहराव की भी व्यवस्था की गई है।सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस को ड्यूटी पर मुस्तैद किया गया है। पेट्रोलिंग पार्टी भी गस्ती करते रहेगी। आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कमेटी द्वारा भी पुख्ता ध्यान रखा जाएगा। सावन माह में अशोक धाम मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। अशोक धाम मंदिर को रंग बिरंगा लाइट से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है । मंदिर मनमोहक देखने को लग रहा है।
पुजारी राहुल पांडेय ने बताया कि अशोक धाम मंदिर में बाबा भोलेनाथ का पूजा भक्तों द्वारा हर्षोल्लास के साथ करते हैं। जो भी भक्त यहां सच्चे दिल से मन्नत मांगते हैं, बाबा भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। काफी प्रतापी बाबा भोलेनाथ के नाम से जाने जाते हैं।