आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 फरवरी 2023 : पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को बिहार सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि शराबबंदी की आड़ में सरकार होम्योपैथ चिकित्सा को खत्म करने की साजिश रह रही है। पटना में एक संवाददाता स्ममेलन को संबोधित करते हुए चिराग ने होम्योपैथ चिकित्सकों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते है कि कई दवाइयों में थोड़ी अल्कोहल की मात्रा होती है। उन्होंने कहा कि देश में कई लोग होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति से अपनी बीमारियों का इलाज कराते हैं। इस पद्धति पर लोगों की लंबे समय से विश्वास है। यह एलोपैथ सेवन केवल सस्ती होती है बल्कि सुलभ चिकित्सा पद्धति है।

आज बिहार सरकार के अधिकारी शराबबंदी कानून की आड़ में होम्योपैथ चिकित्सकों को न केवल परेशान कर रहे बल्कि प्रताड़ित भी कर रहे। इससे चिकित्सकों को लेकर समाज में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में लोग आयुर्वेद और होम्योपैथिक पर भरोसा करते है और मुझे खुद होम्योपैथिक पर भरोसा है। चिराग ने कहा कि, प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार लगातार आयुर्वेद को बढ़ावा दे रहे हैं। बिहार सरकार ने 2016 में की शराबबंदी और उसके बाद से ही होम्योपैथ डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है।

चिराग ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network