अंतर्राष्ट्रीय बाजार इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये

दुर्लभ प्रजाति के सांप देखने के लिए उमड़ा हुजूम

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 अक्टूबर 2022 : बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा वाला रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप मिला है। इस सांप का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा वाला सांप जिले के बरौनी प्रखंड के निंगा गांव में एक खेत पाया गया। दुर्लभ प्रजाति के सांप को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इस दुर्लभ प्रजाति के सांप के मिलने की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा को दी। प्राधिकरण के सचिव श्री झा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वन विभाग को सूचित किया और सांप पकड़ने के लिए वांछित तैयारी किए जाने का संदेश दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने आनन – फानन में सांप पकड़ने वाले रंजीत दास नामक व्यक्ति को बुलाया। सम्बंधित व्यक्ति ने कुशलतापूर्वक दोमुंहा सांप को पकड़ा और उसे वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया। वन कर्मी उस दुर्लभ प्रजाति सांप को अपने साथ ले गए। वन विभाग के वन रक्षी ने बताया कि इस सांप को पटना के वन्य जीव संरक्षण विभाग को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सांप दुर्लभ प्रजाति का है , जो अधिकतर राजस्थान में पाया जाता है। इसका नाम रेड सैंड बोआ है जिसे गांव में दोमुहां सांप कहते हैं। सचिव श्री झा ने कहा कि कब्जे में लिया गया दोमुंहा सांप करीब ढ़ाई फिट लंबा और गेहूंआ रंग का है। इस सांप का इस्तेमाल तस्कर और तांत्रिक के द्वारा किया जाता है। राजस्थान के रेतीले क्षेत्रों में इसके मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network