बिहार के नए राज्यपाल के तौर पर राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ने अर्लेकर को बिहार के 41वें राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलवायी. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार ,स्पीकर अवध बिहारी चौधरी,चेयरभैन देवेशचंद्र ठाकुर और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ ही प्राय: सभी मंत्रिगण और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बिहार के 41वें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर मूलत: गोवा के रहने वाले हैं. बिहार से पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रखी थी . अर्लेकर गोवा के स्पीकर और मंत्री पद भी संभाल चुके हैं.

श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर ने बिहार के राज्यपाल के पद की शपथ ली

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 17 फरवरी 2023 : पटना : राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर ने अपराह्न 12ः30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में राज्यपाल, बिहार के पद की शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। श्री अर्लेकर ने भारत की स्वतंत्रता के पश्चात्् बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल ने हिन्दी भाषा में इस प्रकार शपथ ली- ‘मैं, राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर, ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि मैं श्रद्धापूर्वक बिहार के राज्यपाल के पद का कार्यपालन करूँगा तथा अपनी पूरी योग्यता से संविधान और विधि का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करूँगा और मैं बिहार की जनता की सेवा और कल्याण में निरत रहूँगा।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद्् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, अनेक मंत्रीगण, बिहार विधान परिषद्् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा, लेडी गवर्नर श्रीमती अनघा अर्लेकर, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू, महाधिवक्तापीकेशाही, बिहार विधानमंडल के अनेक सदस्यगण, बिहार सरकार के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारीगण, राज्यपाल के परिजन तथा अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण के पूर्व मनोनीत राज्यपाल श्री अर्लेकर के पटना हवाई अड्डा पहुँचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
राजभवन के राजेंद्र मंडप में बिहार के नए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. शपथ ग्रहण समारोह के लिए शुक्रवार को अर्लेकर दिल्ली से पटना पहुंचे और फिर सीधे राजभवन पहुंचे थे । राज्यपाल के रहते कुलाधिपति का भी दायित्व होने के कारण प्रदेश में उच्च शिक्षा की दशा में सुधार को लेकर सबों की निगाहें अर्लेकर पर टिकी होंगी। कुलपतियों नियुक्त सहित उच्च शिक्षा की दुर्दशा के कारण पूर्ववर्ती राज्यपाल फागू चौहान का कार्यकाल विवादों घिरा रहा है।
माना जा रहा है कि इस बदलाव से सुधार होगा। पिछले करीब ढाई दशक से बिहार में एक भी राज्यपाल ने पांच वर्षों का अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है.
