आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 अगस्त 2022 : पटना । नालंदा के पावापुरी स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं इसके संबद्ध अस्पताल का नामकरण वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के स्थान पर भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी एवं वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल, पावापुरी के स्थान पर भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल, पावापुरी कर दिया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर ने संकल्प जारी किया। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पावापुरी स्थित इन संस्थानों के नए नामकरण किए जाने की घोषणा की थी। वर्तमान में भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में 120 सीटों की नामांकन क्षमता के साथ एमबीबीएस की शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त यहां चार विषयों में कुल दस सीटों की नामांकन क्षमता के साथ स्नात्तकोत्तर पाठयक्रम भी संचालित किया जाता है। यह संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त है। विभाग के अनुसार पूर्व के नामकरण के बावजूद राज्य के बाहर अधिकतर लोगों को इस स्थान की भगवान महावीर से संबद्धता एवं इस स्थान का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व परिलक्षित नहीं होता था। इसलिए नया नामकरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network