सी एम् रहते यह 14वीं यात्रा
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 दिसम्बर 2022 : पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जनवरी से यात्रा पर निकलेंगे। उनकी यात्रा का आरंभ पश्चिम चंपारण जिले से होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर सेआधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की गई है। नीतीश कुमार की मुख्यमत्री रहते यह 14वीं यात्रा होगी। एस दौरान वे योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक और जनसंवाद करेंगे।
वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव और 2025 में विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर तथा महागठबंधन सरकार बनने के बाद सीएम की पहली प्रस्तावित यात्रा का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है।उन्होंने 2025 का चुनाव डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्त्व में लड़े जाने की घोषणा भी कर रखी है। इसका यह भी संदेश है कि विधानसभा के चुनाव तक नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे। कयास लगाया जा रहा था नये वर्ष में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता और देश-व्यापी प्रचार अभियान के लिए सीएम की कुर्सी तेजस्वी को सौंप सकते हैं।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी रहते सारण,सीवान और बेगूसराय जिले में जहरीली शराब से हाल में मौत की घटनाओं के मद्देनजर भी सीएम की एक माह तक जिलावार यात्रा महत्वपूर्ण हो गयी है।