नीतीश कुमार और ललन सिंह भी पार्टी-गठबंधन बदल चुके हैं

कुशवाहा के उठाये मुद्दे महत्वपूर्ण, किसी का कहीं 

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 जनवरी 2023 : पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच क्या गुप्त समझौता (डील) हुआ है, यह जानने का पूरा हक बिहार की जनता को है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाये हैं, उसे टालने के बजाय नीतीश कुमार को उनका जवाब देना चाहिए। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के अनुसार डील 2023 में तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनवाने और नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की हुई है। उन्होंने कहा कि इस डील की सचाई क्यों छिपायी जा रही है? जगदानंद जब कह रहे थे कि बड़ी चीज पाने के लिए छोटी चीज का त्याग करना पड़ता है, तब उनकी बात का अर्थ क्या है ? 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कुशवाहा के मुद्दों का जवाब देने के बजाय नीतीश कुमार उनके दल बदलने पर अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं नीतीश कुमार तीन बार लालू प्रसाद के साथ गए और दो बार पलटकर भाजपा के साथ आए। 

 सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के बारे में नीतीश कुमार की क्या राय है, जो उन्हें तानाशाह और न जाने क्या-क्या बताते हुए कांग्रेस में चले गए थे? 

उन्होंने कहा कि अभी महत्वपूर्ण मुद्दा लालू प्रसाद के साथ हुई उस डील को सार्वजनिक किया जाना है, यह नहीं कि किसने कब-कब पार्टी बदली। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद में जदयू का विलय कब होगा और तेजस्वी यादव इसी साल मुख्यमंत्री बनेंगे या वर्ष 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे, इन बातों पर पहेली क्यों बुझायी जा रही है? 

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network