
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 फरवरी 2023 : खुसरूपुर।प्रखंड के बैकठपुर में सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा सह ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में इक्कीस सौ महिलाएं शामिल है।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुई और गांव का भ्रमण करते हुए बांस टाल चौराहा होते हुए बैकठपुर गंगा घाट पहुंची।महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ ही मां गंगा की पूजा अर्चना कर कलश में पवित्र जल उठाई।गंगा घाट से पवित्र जल के साथ जयकारे लगाते हुए यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची,जहां प्रकांड पंडितों ने विधिविधान के साथ यज्ञ बेदी में कलश स्थापित कराया।कलश यात्रा में मुख्य यजमान अशोक कुमार उर्फ अशोक सर के साथ अनेक यजमान आगे आगे चल रहे थे।गांव के लोग कलश यात्रा को व्यवस्थित रखने में तत्परता से मिहनत करते दिखे।

