parliament annexe building in delhi

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 अगस्त 2023 : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चौंकाने वाले फैसले के तहत 22 सितम्बर से पांच दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार (31 अगस्त) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें 5 बैठकें होंगी।

विशेष सत्र नई संसद में होगा। इस सत्र में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। विधेयक की वजह से विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं।

मानसून सत्र में हुआ था जोरदार हंगामा 

मालूम हो कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चला था। इस दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ था। विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा और पीएम नरेन्द्र मोदी के बयान की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया था। पीएम के जबाव के दौरान विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया था।एसके कारण विवश का प्रस्ताव ध्वनिमत से अमान्य हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network