विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा होंगे उम्मीदवार

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 जून 2022 : नई दिल्ली । झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज सत्तारूढ राजग की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजू जनता दल और वाईएसआर  के नेता भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया गया।

द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, ललन सिंह, पशुपति पारस, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद प्रस्तावक रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 29 जून को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 18 जुलाई को मतदान और 21 जुलाई को मतगणना की तिथि तय है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network