![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/06/St-Pauls-School-Medical-Enterance-NEET-Exam-Result-2023-1024x512.jpg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 दिसंबर 2023 : नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर भारत से मिले निमंत्रण पर पीएम मोदी धन्यवाद कहा है. गणतंत्र दिवस समारोह में अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बजाय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2022/12/Sidheshwar-Public-School-1024x512.jpeg)
2013 से 2023 तक कौन-कौन रहा गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि?
बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2023) समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. 2021 और 2022 में कोरोनाकाल के कारण गणतंत्र दिवस समारोह में कोई मुख्य अतिथि नहीं था. उससे पहले 26 जनवरी 2020 में तत्कालीन ब्राजीलियाई राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि थे.
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2021/01/120100240_760316657869645_4289112688021368421_n.jpg)
2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, 2018 में सभी 10 आसियान देशों के नेता, 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, 2016 में तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, 2014 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और 2013 में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मुख्य अतिथी के रूप में समारोह में शामिल हुए थे.
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)