बंगाल में 11 महीने में 5 बड़े नेताओं ने भाजपा से नाता तोड़ा

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 मई 2022 : कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आज तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अर्जुन सिंह ने  टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। सिंह 2019 चुनाव से पहले भाजपा में आए थे और बैरकपुर से सांसद बने थे। सिंह बंगाल विधानसभा में भाटपारा से 4 बार विधायक रह चुके हैं। पिछले 11 महीने में बंगाल भाजपा 5 बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अर्जुन सिंह को सदस्यता दिलाई है।2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद अर्जुन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया था। तृणमूल के दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी को बैरकरपुर सीट से हराया था। हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिवेदी भी भाजपा में शामिल हो गए थे। मार्च 2019 में अर्जुन सिंह ने तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। 11 महीने में 5 बड़े नेताओं ने भाजपा से तोड़ा नाता  बंगाल चुनाव में सफलता नहीं मिलने के बाद जून 2021 में मुकुल रॉय ने भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद राजीब बनर्जी, बाबुल सुप्रीयो, विश्वजीत दास जैसे नेताओं ने भी तृणमूल का दाम थाम लिया। राजीब बनर्जी त्रिपुरा प्रभारी थे, जबकि बाबुल सांसदी छोड़ विधायक बने हैं।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network