![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/06/St-Pauls-School-Medical-Enterance-NEET-Exam-Result-2023-1024x512.jpg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 फरवरी 2024 : कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चंपई को 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच झामुमो के नेता चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चंपई को 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के मामले में पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हम उस काम को आगे बढ़ाएंगे जो हेमंत सोरेन ने शुरू किए थे। हम जनता के हित के लिए काम करेंगे।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2024/01/SCTE-1024x576.jpg)
झारखंड विधानसभा का गणित
81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में इस समय झामुमो के 29 विधायक हैं। इसकी सहयोगी कांग्रेस के पास 17 और राजद व सीपीआई (एमएल) के पास 1-1 सीट है। वहीं, विपक्षी भाजपा के 26 विधायक हैं। इसके अलावा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के विधायकों की संख्या 3 है। निर्दलीय व अन्य विधायकों की संख्या 3 है। राज्य की विधानसभा में एक सीट अभी खाली है।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)