आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 नवंबर 2023 : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा को भाजपा ने कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया. पार्टी के बयान में यह जानकारी दी गई. 

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र येदियुरप्पा को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया.  नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले पहली बार के  विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है.

 येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलें समाप्त हो गईं. मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी के राज्य नेतृत्व में बदलाव होग।येदियुरप्पा के बड़े पुत्र बी वाई राघवेंद्र लोकसभा के सदस्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network