करगहर( रोहतास )। स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक बच्चियां नहीं पढेगी तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। महिलाओं को आरक्षण देने की चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत एवं नगर निकाय में 50% आरक्षण दिया आज महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी है। पहले बच्चियां विद्यालय नहीं जाती थी लेकिन जब से पोशाक व साइकिल योजना हम ने चलाया तब से बच्चियों की संख्या स्कूलों में बढ़ी है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण नहीं था लेकिन सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका हौसला बढ़ाया।

किसी का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेता जिसको हमने मंत्री भी बनाया लेकिन हमें छूरा घोपने का काम कर रहे हैं। उनका सीधा इशारा सुबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह पर था। इसलिए इन लोगों के बहकावे में नहीं आना है। सड़क, अस्पताल, स्वच्छ पानी चर्चा करते हुए कहा या आज लोग अमन चैन की जिंदगी जी रहे हैं जबकि पूर्व के 15 साल की सरकारों में अपहरण हत्या लूट बलात्कार जैसी घटनाओं से जनता तरस रहा करती थी। अगर फिर मौका मिला तो हर खेत को पानी देने का काम किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पति पत्नी और बच्चे के परिवार को अपने समर्थन दिया तो फिर वही हाल होगा जो पूर्व के 15 सालों में हुआ करता था। चुनावी सभा की अध्यक्षता एवं संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। सभा में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेत्री प्रमिला सीने नीतीश कुमार के समक्ष ज्यादा य की सदस्यता ग्रहण की। चुनावी सभा को संबोधित करने वालों में ज्यादा ही प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, सांसद छेदी पासवान महाबली सिंह, आलोक सिंह,स्थानीय विधायक वशिष्ठ सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network