नोखा। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जनतांत्रिक विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी आरती देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। जनतांत्रिक विकास पार्टी की संयुक्त बैठक नोखा कार्यालय में आयोजित की गई। विधानसभा चुनाव में जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रत्याशी आरती देवी को विजयी बनाने के लिए नोखा प्रखंड की 14 पंचायतों एवं राजपुर प्रखंड के चनकी पंचायत में जनसंपर्क तथा अन्य गतिविधि संचालन हेतु 41 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया।


इस समिति के संयोजक जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी को बनाया गया है। इसमें पंचायत वार घटक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्तक्षेत्र भ्रमण तथा अन्य गतिविधि संचालन के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नन्द केश्वर चौधरी, किसान प्रकोष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा रमेश शर्मा, अमरजीत कुमार, नीतीश कुमार, गोपाल कुमार, कालीचरण पटेल, अमित कुमार, रूपेश कुमार, सुदर्शन सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network