तिलौथू (रोहतास) स्थानीय बाजार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और जदयू का संयुक्त चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुशील कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी और जदयू के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने अपील किया किया कि डॉ अशोक कुमार सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए जी जान से मेहनत करें । कहा कि अगर डॉ अशोक कुमार सिंह चुनाव जीतकर विधानसभा जाते हैं तो निश्चित तौर पर क्षेत्र का विकास होगा और बिहार की गद्दी पर नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा बैठेंगे ।

एनडीए के प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि चुनाव के बाद आने वाले दिन में जो भी गठबंधन में घटक दल है उनको समान रूप से इज्जत और प्रतिष्ठा दी जाएगी । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय कुमार तिवारी, जिला मंत्री बलराम यादव, जदयू जिला महासचिव संतोष शुक्ला, जिला सचिव धीरज मिश्रा, तिलौथू प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरुण राम , भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री विशाल कुमार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश जी, महेंद्र ओझा, अनिल सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, देव कुमार मिश्रा, सुनील गोस्वामी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, किरण साहू, पिंटू बारी, युवा मोर्चा जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, आशा सिंह, पूनम मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network