नोखा। नोखा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी आरती देवी का कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राजपुर प्रखंड के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक सभी ग्रामीणों को अभिवादन करते हुए।राजपुर प्रखंड क्षेत्र के कुसधर पंचायत के कुसधर, प्रतापगंज, सियावक, कुझी,नोखा प्रखंड के चनकी पंचायत के ग्राम चनकी,छतौना, सुल्तानपुर, डुमरा, एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

कार्यकर्ताओं ग्रामीणों को संबोधन करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी आरती देवी ने कहा कि मेरी 37 साल की तपस्या एक तरफ और दूसरी तरफ हमारे कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का सम्मान इन दोनों में किसी एक को चुनना मेरे लिए आसान नहीं था। लेकिन कार्यकर्ताओं के दबाव में एवं मतदाताओं का सम्मान करते हुए मैं इस चुनावी मैदान में उतरा हूं।मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूँ यह चुनाव हमारे एक-एक कार्यकर्ता और एक एक मतदाता लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि मेरे पति अनिल कुमार 10 वर्षों से आज तक लगातार नोखा विधानसभा क्षेत्र के सभी समस्याओं के साथ में खड़ा रहा।आरती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की समस्या हो छात्रों की समस्या हो, किसानों के धान का उचित मूल्य की समस्या हो ,इसके लिए मैं हमेशा प्रयास करती रहूँगी। 20 वर्षों से लगातार एक ही आदमी के नेतृत्व में नोखा विधानसभा का विकास नहीं हो पाया। ना उचित शिक्षा का व्यवस्था है ना स्वास्थ्य का उचित प्रबंध है। किसानों के कई समस्याएं हैं। नौजवानों बेरोजगारों की भी समस्या इस विधानसभा में बरकरार है।।वर्तमान विधायक के तरफ इशारा करते हुए सूर्यमुखी और चंद्रमुखी का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि चंद्रमुखी कभी-कभी दिखाई देती है। उसी तरह नोखा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक कभी कभी दिखाई देती हैं। हमारे सभी कार्यकर्ता और मतदाताओं को ईमानदारी पूर्वक अपने अपने मतों की रक्षा करना होगा।

मौके पर जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी, जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नन्दू चौधरी,कालीचरण पटेल,संजय यादव , अमित कुमार, नीतीश पटेल,अमरजीत सिंह, अटल कुमार पिन्टू कुमार,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network