दावथ : दिनारा विधानसभा सभा के दावथ मंडल अंतर्गत दावथ बाजार में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर एनडीए के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गंगा सागर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की राजग गठबंधन की हवा पूरे बिहार में चल रही हैं।इस सरकार ने विकास को अपनी प्राथमिकता दी हैं। मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और नीतीश कुमार के हाथों में बिहार सुरक्षित है।आगे उन्होंने ने कहा की दिनारा विधानसभा क्षेत्र में सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इस बार भी लोगों में स्थानीय विधायक जय कुमार सिंह को लोग जीतने का संकल्प लें रहे हैं।हर जगह से समर्थन मिल रहा है।

मौके पर समाजसेवी, मनोज कुमार सिंह,सनोज लाल,परबेज सिद्दीकी, रामजी राय, चितरंजन पासवान,टुनटुन सिंह,प्रकाश गिरी,मनु सिंह,जितेंद्र सिंह,भाजपा के नेता नंदबिहारी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर सिंह कुशवाहा, केदारनाथ सिंह,बिनोद सिंह, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network