आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 जुलाई 2022 : दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  को आज समारोहपूर्वक विदाई दी गई. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया . विदाई समारोह में पीएम नरेंद्र, उपराष्ट्रपति  वेंकैया नाडयू, लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला के साथ-साथ अन्य सांसद मौजूद रहे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. उनकी जगह द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च पद की शपथ लेंगी. इससे पहले शनिवार को अपने विदाई भाषण में राष्ट्रपति कोविंद ने सभी सांसदों और सियासी दलों को राजनीति का असली पाठ पढ़ाया. 

रामनाथ कोविंद ने शांति और सद्भाव पर दिया जोर

राष्ट्रपति कोविंद ने राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यह तय करने को कहा कि लोगों के कल्याण के लिए क्या जरूरी है. संसद के सेंट्रल हॉल में अपने विदाई भाषण में सांसदों को संबोधित करते हुए कोविंद ने शांति और सद्भाव के मूल्य पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को अपने लक्ष्यों को पाने की कोशिश करने के लिए विरोध करने और दबाव बनाने का अधिकार है, लेकिन उनके तरीके गांधीवादी होने चाहिए. 

देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी होंगी. कोविंद ने मुर्मू को बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन से देश को फायदा होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए देश के नागरिकों का हमेशा आभारी रहूंगा.’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network